प्रदेश सरकार से की एलटी की विज्ञप्ति दुबारा जारी करने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत के युवाओं ने प्रदेश सरकार से एलटी की विज्ञप्ति दुबारा जारी करने की मांग की है। बेरोजगार सुरेश धामी,दिनेश जोशी,सुरेश धामी,सूरज चंद,विशाल पांडेय,भावना ,रेखा ,हेमा ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से दुबारा एलटी के रिक्त पदों को देखते हुए दुबारा विज्ञप्ति जारी करने की अपील की है। युवाओं ने कहा कि इससे पूर्व 2016 में एलटी में सामाजिक विषय पद पर पदों की संख्या शून्य जारी की गई। फिर दो रिक्त पदों की सूची जारी की गई। चार साल बाद एसएसटी के सिर्फ 35 पदों के लिए ही विज्ञप्ति जारी हुई है। जबकि पिथौरागढ़ में ही 7 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने एसएसटी विषय से बीएड किया है। छात्र सुमित कुमार,कमलेश,कमल जोशी ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से बेरोजगारों को देखते हुए एसएसटी में सीटें बढ़ाने या दुबारा विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *