प्रमोद बने अध्यक्ष सेराघाट व्यापार मंडल के

Spread the love

अल्मोड़ा। सेराघाट में रविवार को व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें प्रमोद पांडे को अध्यक्ष तथा जीवन लाल वर्मा को महासचिव चुना गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
सेराघाट बाजार में व्यापारियों ने कार्यकारिणी को भंग कर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। बैठक में प्रमोद पांडे को व्यापार मंडल अध्यक्ष चुना गया। गोविंद सिंह मेहता को उपाध्यक्ष, जीवन लाल वर्मा को महासचिव, राधाष्ण पांडे कोषाध्यक्ष, गोपाल दत्त पांडे, पुष्कर सिंह मेहता, कमलेश पांडे तथा जीवन मेहता को संरक्षक चुना गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सेराघाट बाजार को आदर्श बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विनोद पांडे, महिपाल सिंह मेहता, संतोष राम, बलवीर सिंह, गोपाल सिंह, जफर खान, असलम खान, ष्णा राम, कमलेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *