प्रत्येक महिला समूहों और प्रवासियों को दिया जाएगा रोजगार : सीडीओ

Spread the love

चम्पावत। सीडीओ आरएस रावत ने जिला योजना के तहत किए गए रोजगारपरक विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक महिला समूहों और प्रवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया। बीते दिनों विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने डीएम एसएन पांडेय से पाटी में लौटे प्रवासियों और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थलीय भ्रमण करने को कहा था। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ ने पाटी के गांवों का भ्रमण किया। सीडीओ ने कहा कि सरकार और प्रशासन लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं चला रहे हैं। इस दौरान सीडीओ ने मनरेगा से हुए गौशाला निर्माण, सीसी मार्ग, सिंचाई हॉज, पेयजल टैंक, फसल सुरक्षा दीवार, पुराने नौलों का जीर्णोद्धार आदि कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. अमित ममगई, चंद्र शेखर भट्ट, शेखर जोशी, अनिल गहतोड़ी, रमेश पाटनी, प्रदीप पचौली, संजीव कुमार, अभिनेंद्र कुमार, रवीश पचौली, गोपेश पचौली, हेम शर्मा, जगदीश पचौली, हीराबल्लभ पचौली सहित लाभार्थी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *