Uncategorized

भकुना के पास झूला पुल बनाने की मांग मुखर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाला भकुना के पास बना झूला पुल तीन साल से नहीं बन पाया है। इसे पूरा करने की मांग मुखर होने लगी है। पूर्व विधायक इस मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि पुल नहीं बनने से महरगाड़ घाटी के लोग परेशान हो गए हैं। पूर्व विधायक फर्स्वाण अपने साथियों के साथ बुधवार को एडीएम से मिले। उन्होंने बताया कि रामगंगा नदी में महरगाड़ से भकुना और पिथौरागढ़ के नाचनी के बीच स्वीकृत मोटर पुल और झूला पुल आज तक नहीं बने हैं। झूला पुल बहे तीन साल हो गए हैं। इससे महरगाड़ घाटी के लोग नाचनी बाजार नहीं जा पा रहे हैं। नाचनी उनका मुख्य बाजार है। एडीबी के माध्यम से पुल स्वीकृत भी हो गया है। इसके बाद भी पुल नहीं बन पाया है। पुल नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने समय पर पुल नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!