ईद-उल-अजहा पर अमन-चौन की दुआ मांगी

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित ईद्गाह में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क में अमन-चौन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। ज्वालापुर ईद्गाह में मौलाना अब्दुल वहीद ने ईद की नमाज पढ़ाई। गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज पढ़ने ईद्गाह पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम किए थे। हरिद्वार प्रशासन की ओर से एसडीएम पूरण सिंह राणा सहित कई अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सभी अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज के बाद ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद की नमाज के बाद मौलाना अब्दुल वहीद ने कहा कि देश में सभी समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर रहेंगे, तभी देश खुशहाल रहेगा। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह दूसरे समाज की भावनाओं का ध्यान रखें। वहीं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना आरिफ ने युवाओं से नशा न करने की अपील की। ईद्गाह में नमाज शांतिपूर्ण अदा होने पर मौलाना आरिफ ने प्रशासन और पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ईद्गाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी, सचिव हाजी नईम कुरैशी, शमीम उर्फ छम्मा ठेकेदार खजांची, रफी खान खजांची, हाजी यूनुस अंसारी, एडवोकेट फुरकान अली, मकबूल कुरैशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *