उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक लावारिस मिले बैग और उसमें नगदी सहित तमाम सामान को उसके मालिक को वापस लौटा दिया। जानकारी के अनुसार यात्रा ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के जवान दिपेन्द्र प्रसाद को यमुनोत्री धाम परिसर में हनुमान मंदिर के सीढ़ियों के पास ड्यूटी के दौरान एक लावारिस बैग पड़ा मिला, जिसमें 13220 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, कपडे़ तथा अन्य कागजात थे। पीआरडी जवान द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये बैग स्वामी यात्री सरोज देवी निवासी पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र- 50 वर्ष के बारे में जानकारी जुटाकर बैग, नकदी व अन्य सामग्री सहित वापस लौटाया गया।उक्त महिला 41 लोगों के ग्रुप के साथ चारधाम यात्रा पर आयी थी। यमुनोत्री में स्नान के दौरान वह बैग को भूल कर साथी श्रद्धालुओं के साथ जानकीचट्टी पहुंच गयी थी। बैग वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु द्वारा सुरक्षा कर्मी का आभार व्यक्त किया।