जिला स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी में राइंका मुस्टिकसौड़ प्रथम

उत्तरकाशी। बच्चों में उद्यमशील मानसिकता विकसित करने के उद्देश्य से डायट बड़कोट में शनिवार को जिला स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में राज्य स्तर से नामित 16 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने -अपने उत्पाद एवं बिजनेस आईडिया को प्रदर्शित किया गया। जिसमें राइंका मुस्टिकसौड़ को प्रथम, राइंका उत्तरकाशी द्वितीय एवं राबाइंका चिन्यालीसौड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिनको संस्थान के प्राचार्य डा. शक्तिधर मिश्रा एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की सदस्य सुवृत्तिका द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही जनपद के 10 शिक्षकों को कौशलम कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रवक्ता बीके मिश्रा, सुशील जोशी, प्रमिला नेगी एवं डीएलएड प्रशिक्षु सुनील भट्ट, हिमानी देवका, दिव्या महंत, महेश एवं सार्थक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *