पीआरडी जवानों ने तीन माह का मानदेय देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने पीआरडी जवानों का मानदेय देने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के अध्यक्ष ललित सिंह ने बताया कि लक्ष्मणझूला में हुए जी-20 सम्मेलन में पीआरडी जवानों ने तीन दिनों तक ड्यूटी दी, लेकिन अभी तक पीआरडी जवानों को मानदेय नहीं मिल पाया है। जिस कारण जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से थाना, चौकियों में तैनात पीआरडी जवानों को तीन महीने का भुगतान करने, यात्रा ड्यूटी का भुगतान करने, कोविड-19 की प्रोत्साहन राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *