प्रीतम सिंह का सतपुली में किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष तीन घंटे देरी से पहुंचे लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपना जोश बनाए रखा। इस दौरान कार्यकर्ता व ढोल, मस्कबीन की धुन पर नाचते हुए दिखाई दिए। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को कार्यकर्ताओं द्वारा दुधारखाल तिराहे पर रोक दिया। जहां से कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सतपुली बाजार का भ्रमण किया।
पौड़ी रोड स्थित एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चौबट्टाखाल विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार व राज्य सरकार कोरोना काल में पूर्ण रूप से विफल रही है। कोरोनाकाल होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति की आय में कमी आयी है लेकिन उसके उलट महंगाई आसमान छू रही है। आम जनमानस महंगाई की मार से टूट चुका है लेकिन सत्तासीन सरकारे अपनी सत्ता में चूर है। इस मौके पर पूर्व प्रधान धरासू सैन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। जगमोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक का संचालन दीप्त खंतवाल ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष खण्डूडी, प्रदेश विशिष्ट सदस्य राजपाल बिष्ट, प्रदेश सचिव कविन्द्र इष्टवाल, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह, सतपुली ब्लॉक अध्यक्ष कीरत सिंह, पोखड़ा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, नगर अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, कल्याण सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, चन्द्रमोहन सिंह, विधानसभा यूथ अध्यक्ष रोहन नेगी, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *