देश-विदेश

दिल्ली में छठ की तैयारी: 1000 से ज्यादा घाट तैयार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली , एजेंसी। राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारी सरकार की ओर से लगभग पूरी हो चुकी है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां एक हजार से ज्यादा घाट तैयार किए गए हैं। वहीं उन्होंने कालिंदी कुंज में यमुना नदी का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बने घाटों पर ड्रोन की मदद से तैयारियों का जायजा लिया गया।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ पूजा के महा आयोजन की तैयारी में जोर-जोर से जुटी हुई है। दिल्ली में 1000 से ज्यादा छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए हैं। जिससे कि छठ व्रती अपने घर के आसपास ही किसी घाट पर अघ्र्य दे सकें।
वहीं सोमनाथ भारती ने कहा कि मैंने आज कालिंदी कुंज बैराज के पास दिल्ली जल बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे यमुना नदी में डिफोमिंग के काम का जायजा लिया। बैराज के एक तरफ जहां कोई फोम नहीं है वहीं दूसरे तरफ यमुना नदी का पानी ऊंचाई से गिरने के कारण थोड़ा फोम बन जाता है।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह भी बता दूं कि कालिंदी कुंज बैराज का कंट्रोल भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार के पास है। वह शायद जानबूझकर बैराज के वही गेट खोलते हैं जो दिल्ली की तरफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!