श्रीनगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के भव्य स्वागत की तैयारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर। श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पूरी तैयारियां कर दी हैं। जिसके लिए शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मेजबानी की तैयारियों को लेकर पूरी तैयारियां कर दी है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र पुंडीर ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंगलवार को पैठाणी होते हुए बुंखाल,चोपडा,चौबट्टा व खिर्सू के बाद दोपहर बाद श्रीनगर पहुंचेंगे और चार बजे श्रीनगर गोला पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जन सभा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रात्रि विश्राम भी श्रीनगर में ही करेंगे। जिसके बाद 11 अगस्त को कीर्तिनगर, देवप्रयाग के कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी एवं मीडिया प्रभारी कांग्रेस लाल सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के श्रीनगर पहुंचने की पूरी तैयारियां कर दी गई हैं। वहीं यूथ कांग्रेस के विस अध्यक्ष विपिन रावत, कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र पंवार, नगर अध्यक्ष अमित धनाई, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, दीपक सजवाण, शिवकांत, निशांत प्रताप कंडारी, अंकित, यशीश आदि ने प्रदेश अध्यक्ष की मेजबानी के लिए पूरी तैयारियां कर दी। प्रदेश अध्यक्ष के श्रीनगर पहुंचने पर उनके स्वागत में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। वहीं कीर्तिनगर में कांग्रेस नेता डॉ. प्रताप भंडारी सहित अन्य कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *