आशा कार्यकर्ताओं का कीर्तिनगर में धरना जारी
जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को भी तहसील मुख्यालय में जारी रहा। यूकेडी नेता विजयंत सिंह निजवाला ने आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को स्वास्थ्य का मुख्य जिम्मा संभाले आशा कार्यकर्ताओं की मांगें जल्द हल करनी चाहिए। कहा कि गांव में गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे पहले आशाओं का ही साथ मिलता है। उन्होंने सरकार से जल्द आशाओं की मांगें पूरी करने की मांग की। इस मौके पर लक्ष्मी जोशी, ममता, मिनाक्षी, अनीता, बबीता, सरिता सहित कई आशाएं मौजूद थी।