निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्ण चुनाव को तैयारी शुरू

Spread the love

– 167 मतदान केंद्रों पर 143000 मतदाता करेंगे मतदान
– दो जोनल एवं 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
रुद्रपुर। 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। आयोग के निर्देश पर गदरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। गदरपुर विधानसभा चुनाव के लिए तहसील चुनाव कार्यालय बनाया गया है।
तहसील मुख्यालय गदरपुर में बनाए गए चुनाव कार्यालय में आरओ उदय प्रताप सिंह ने बताया विधानसभा सीट पर कुल 163 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब एक लाख 43 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में दो जोनल मजिस्ट्रेट एवं 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद 72 घंटों में क्षेत्र से विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर, झंडे, होर्डिंग एवं वल पेंटिंग को हटाया गया है। बताया की निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। 21 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री आरंभ होगी और 28 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा, 31 जनवरी् को नाम वापसी, 14 फरवरी को मतदान एवं 10 मार्च को मतगणना होगी। इस दौरान एआरओ मदन मोहन एवं उमेश कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *