उत्तराखंड

अवैध होर्डिंग्स व बैनर खुद हटाएं वरना देना होगा जुर्माना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नगर निगम की टीम ने शहर भर में अभियान चलाकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को हटा दिया है। साथ ही अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने लोगों से खुद बैनर और पोस्टर हटाने के निर्देश दिए है। खुद नहीं हटाने पर जुर्माने की राशि वसूले जाने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को नगर निगम की टीम ने सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के नेतृत्व में शहर में अवैध बैनर और पोस्टर के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सभी बैनर और पोस्टरों को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गयी है कि अगर वे खुद अपने बैनर और पोस्टर नहीं हटाने हैं तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में कई ज्वैलर्स स्वामी, संस्थानों ने अपने बैनर और पोस्टर जगह-जगह लगा रहे हैं। सभी को इसे जल्द हटाने को कहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार से अभियान में और तेजी लाएगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!