प्रबंध कार्यकारणी के चुनाव की तैयारियां शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल जीप टैक्सी समिति कोटद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन किया जाना प्रस्तावित है। चुनाव समिति ही चुनाव संपन्न करायेगी। इसके लिए समिति की ओर से सभी प्रबंध कार्यकारणी सदस्यों व कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने मार्गों से किसी एक वाहन स्वामी को चुनाव समिति का सदस्य चुनकर विवरण समिति कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन का समिति में पंजीकरण होना आवश्यक है। यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत ने सभी कर्मचारियों से शीघ्र ही चुनाव समिति के सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *