सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

चम्पावत। जिला प्रशासन ने सीएम धामी के तीन जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बुधवार को एडीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम ने तीन जून को प्रस्तावित सीएम के दौरे को लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीते एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाने को कहा। इसके लिए उन्होंने समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। बैरिकेडिंग, स्टल निर्माण, पेयजल, सुरक्षा, बिजली और ट्रैफिक को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। बैठक में सीओ विपिन पंत, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इधर सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने भी सीएम की तैयारी को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ वर्चुअली संवाद कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *