मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां आदिति पैलेस में मन की बात कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक आहुत की गई। बैठक में 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी कमल किशोर रावत ने बताया कि पौड़ी जिले में मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी एवं बूथ प्रभारी बनाए गए हैं। जिससे कार्यक्रम को दिव्य, भव्य एवं सफल बनाया जा सके। भाजपा पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को पौड़ी जिले के प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई है। श्रीनगर मंडल के अंतर्गत मन की बात के कार्यक्रम प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि सभी के सहयोग से श्रीनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथों पर मन की बात के कार्यक्रम को एलईडी आदि के माध्यम से सुना जाएगा। इस मौके पर श्रीनगर विधानसभा मन की बात प्रभारी जितेंद्र रावत, मीना गैरोला, अनीता बुड़ाकोटी, प्रीति गोस्वामी, जितेंद्र धिरवांण, ऊषा कण्डारी, जोशी, जिला, पंकज सती, दिनेश रूडोला, संजय गुप्ता, कुशलानाथ आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *