सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी विदाई, भेंट किए उपहार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने 2020 से 2023 तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को विदाई पत्र और उपहार भेंट किए गए।
अदिति स्मृति न्यास श्रीनगर में आयोजित समरोह में सुभाषिनी भट्ट, उर्मिला नौटियाल, सरोजनी मंमगाई, रेखा मिश्रा, पूर्णिमा वाजपाई, रमेशचंद्र नौटियाल, हेमंत मिश्रा, पुष्पा डोबरियाल, विजया पुरी, दीपा गिरी, उर्मिला पंवार, विश्वेश्वरी तोमर, ऊषा घिल्डियाल, सुषमा चंदोला, पुष्पा मेवाड़ी को विदाई दी। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि कोविड संक्रमण व अन्य आकस्मिक घटनाओं के कारण विदाई समारोह नहीं हो पाया था। जिसके कारण तीन वर्ष के बाद शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में धीरज घिल्डियाल, संजय कठैत, आनंद पंवार, सरफराज अहमद, संगीता फरासी, अनीता गुसांई, वन्दना उनियाल, रेनू भट्ट, कुसुम काला, पूनम उनियाल, मुकेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *