जिपं अध्यक्ष ने भैतलाखाल में लोगों को संबोधित किया

Spread the love

नई टिहरी। लंबगांव के भैतलाखाल में आयोजित कार्यकम में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ेगी तभी वह आत्म निर्भर बनेग। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर सीडीएस बिपिन रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर को श्रद्घांजलि दी गई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भैतलाखाल में लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिये कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य रीता राणा ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत करवाया। साथ ही 16 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। अध्यक्ष ने कहा जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है, कि वह प्राथामिक स्तर पर जनता की समस्याओं का निराकरण करें। मौके पर मुरारी सिंह रागड, जिपंस रघुवीर सजवाण, सूरजपाल राणा, कैलाश पंवार, मोहिनी देवी पंवार चन्द्रवीर रावत, सूरवीर भण्डारी, संजय पवार,आशीष कुमार, सुरेन्द्र रावत, सतीश नौटियाल,नरेश पंवार, विजेंद्र पवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *