उत्तराखंड

एनएचएम कर्मचारियों को किशोर ने दिया समर्थन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने धरना दिया है। किशोर कर्मचारियों के साथ धरने पर भी बैठे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े है, जो सबसे महत्वपूर्ण सेवा है, लिहाजा सरकार को उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि वह अपने काम पर लौटें और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। संगठन की महासचिव दमयंती डबराल ने कहा एनएचएम कर्मचारी बीते सात दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना करने में लगी है। उन्होंने सरकार से एनएचएम कर्मियों को हरियाण सरकार की तर्ज पर गेड पे देने तथा अउटसोर्स के माध्यम से एनएचएम कर्मचारियों की नियुक्ति बंद करने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में विजय लक्ष्मी, मानवेंद्र नेगी, ओम रमोला, अनिल बिजल्वाण, सुरेश चौहान, ड़ प्रियंका, जया, तनुजा, मधु डोभाल, रेखा, कमला तोपवाल, हुकम सिंह, नेहा, सुमित भट्ट, सुरेन्द्र थलवाल, सीमा कठैत, त्रिवेणी राणा, रोशनी उनियाल, बिजेंद्र क्वांक्नि आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!