सीओ सदर ने किया पुलिस लाईन का अद्र्ध वार्षिक निरीक्षण

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पुलिस उपाधीक्षक सदर प्रेमलाल टम्टा ने पुलिस लाईन पौड़ी का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ ने पुलिस लाइन में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम क्वाटर गार्ड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस लाईन पौड़ी परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस लाईन के कार्यालयों में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर, शस्त्रागार, बैरिक, मेस, एमटी कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, सीपीसी कैन्टीन आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ ने प्रतिसार निरीक्षक को लाईन परिसर में साफ-सफाई रखने, कर्मचारियों को अनुशासित बनाए रखने एवं उनका टर्नआउट उच्च कोटि का बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समस्त कर्मचारियों को हिदायत दी कि सभी पुलिस कार्मिक अपने पास सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से रखें। साथ ही मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी का पालन भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *