उत्तराखंड

थराली में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन थराली में भी धूमधाम से मनाया गया। थराली भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपाईयों ने केक काट एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा की अध्यक्षता में थराली में भाजपा कार्यलय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिस तेजी के साथ देश का विकास हो रहा है, वह अपने आप में एक इतिहास बनता जा रहा हैं। उन्होंने पीएम के जन्मदिवस को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर हमारा वातावरण स्वच्छ रहता है तो कई रोगों का स्वतरू ही निराकरण हो जाएगा। इस मौके पर ग्वालदम में थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, महामंत्री गिरीश चमोला, घाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिपंस भावना रावत, थराली के जेष्ठ प्रमुख महावीर शाह, सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए। इसी तरह थराली में आयोजित बधाई कार्यक्रम में विधायक के अलावा थराली प्रमुख कविता नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र भारती, जिपंस देवी जोशी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष थपलियाल, मोहन बहुगुणा, भगत नेगी, भानू फर्स्वाण, विक्रम सिंह राता, खुशाल रावत सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे। इसके अलावा कुलसारी, नारायणबगड़ आदि क्षेत्रों में भी पीएम का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!