जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्रेडिल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत बच्चों के लिए दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में प्रिंस रावत व काजल आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक रेणुका गुसाईं व राजीव गुसाईं ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत सीनियर बालक वर्ग के चार सौ मीटर दौड़ में प्रिंस रावत प्रथम, ऋषभ रावत द्वितीय व नैतिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में काजल आर्य प्रथम, कनक द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अक्षित रावत प्रथम, अनुराग सिंह द्वितीय व अंश रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सिमरन राणा प्रथम, कृष्णिका गुसांई द्वितीय व दृष्टि भंडारी तृतीय रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आशुतोष प्रथम, आयुष असवाल द्वितीय व आदर्श तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का रावत प्रथम, प्रियांशी नेगी द्वितीय व अक्षिता रावत तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय व यलो हाउस तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय व यलो हाउस तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मनन नेगी प्रथम, आरव रावत द्वितीय व सुशांत रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सेजल गुसाईं प्रथम, कनक नेगी द्वितीय व आरुषि रावत तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में श्रेयस नेगी प्रथम व कार्तिक रावत द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में सेजल गुसाईं प्रथम व आरुषि द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में अभिजीत प्रथम व शाश्वत द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में जानवी प्रथम व आराध्या रावत द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में समर्थ रावत प्रथम व देवांश द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग डबल की कैरम प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम व ग्रीन हाउस द्वितीय रहे। कैरम प्रतियोगिता सिंगल्स बालिका वर्ग में सुनिधि प्रथम व आरोही द्वितीय रहे। जबकि डब्ल्स में ब्लू हाउस प्रथम व रेड हाउस द्वितीय रहे।