मंगला देवी इंटर कालेज की प्रिंसिपल हुईं रिटायर

Spread the love

देहरादून। शिक्षक पीढ़ियों के निर्माता होते हैं इसलिए समाज में शिक्षक की जिम्मेदारी सबसे बड़ी होती है। यह बात सोमवार को मंगला देवी इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रधानाचार्य गायत्री रावत व सहायक अध्यापिका ज्योत्सना जोशी के रिटायरमेंट समारोह में कही। उन्होंने कहा कि एक शिक्षिका व प्रधानाचार्य के रूप में जो सेवाएं गायत्री रावत ने स्कूल को दी हैं वो सराहनीय हैं। कहा कि स्कूल उनकी सेवाएं एक मार्गदर्शक के रूप में लेता रहेगा। उन्होंने सहायक अध्यापिका जोशी को भी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में प्रबंध समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उनकी सेवाएं ली जाएंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक लोकेश बहुगुणा और समिति के उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *