उत्तराखंड

भाजपा ने चुनाव अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। भाजपा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ड बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारी पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों के घरों से नेम प्लेट, झंडे और स्टीकर जबरन उतार रहे हैं। कारोबारियों को भी दुकानों पर झंडे लगाने नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी राजनैतिक दल का सदस्य अपने घर पर नेम प्लेट, झंडा लगा सकता है। लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को परेशान कर उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही पार्टी ने कहा कि आयोग की इजाजत के बावजूद एलईडी वैन को जगह जगह रोका जा रहा है। साथ ही निजी वाहनों से भी झंडे उतारे जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, रमेश चौहान, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!