उत्तराखंड

सीएससी में दी जाने वाली सेवाओं की प्रमुख सचिव ने ली जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। प्रमुख सचिव समाज कल्याण एल फैनई ने जनपद टिहरी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान बुधवार को देवभूमि जन सेवा केंद्र (सीएससी) चंबा पहुंचकर सरकारी व अन्य पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी विभागों की सेवाएं जन सेवा केंद्रों के माध्यम से सरकार दे रही है। आम लोग इसका अधिकाधिक लाभ लें। प्रमुख सचिव फैनई ने जनपद में पंजीत जन सेवा केंद्रों में प्रमाण पत्रों के आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र निर्गत करने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही एक आवेदक के स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया का अपने समक्ष डेमो करवाया। आम लोग अपने अधिकारों के प्रति कितने जागरूक हैं, उनके द्वारा एक आवेदक से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की समयबद्घता की जानकारी भी ली गई। उन्होंने जन सेवा केंद्र में सभी विभागों की आवश्यक सेवाओं को प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची लगाने। सेवा शुल्क सूची को मोटे अक्षरों में प्रदर्शित करने तथा सेवाएं समयान्तर्गत देने के निर्देश दिए गए। डीएम डा़ सौरभ गहरवार ने जन सेवा केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही अटल आयुष्मान कार्ड सेवा के संबंध में अवगत कराया गया। सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जनपद में पंजीत जन सेवा केंद्रों से सभी संबंधित विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पोर्टल में कुछ अतिरिक्त अप्शन जोड़ने, खतोनी को गतिशील करने की अपेक्षा है, ताकि आमजन को और अधिक सुविधा मिल सके। फर्जीवाड़ा को रोका जा सके। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद में 302 जन सेवा केंद्र संचालित हैं। जिनकी मदद से जाति, पर्वतीय, स्थाई, आय, हैसियत, उत्तरजीवी, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी आदि प्रमाण पत्र अपणी सरकार पोर्टल एवं सीआरएस पोर्टल के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर डीपीआरओ एमएम खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, सीएससी संचालक राजमती सजवान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!