निबंध प्रतियोगिता में प्रिया बिष्ट ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल पौड़ी में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोस्टर, निबन्ध प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे का सेवन न करने, नशा मुक्त भारत बनाये जाने की शपथ दिलाई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी गोविन्द कुमार के नेतृत्व में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग कक्षा 6 में अभिश्री नेगी, दिविता, अवनी नेगी, जूनियर वर्ग कक्षा 7 में हर्षिल बलोदी, अर्नवी, यशस्वीनी धस्माना, जूनियर वर्ग कक्षा 8 में शौर्य चौहान, शौर्य असवाल, टिया ज्वैलकर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रिया बिष्ट, अनुप्रिया खरकवाल, काव्या चौहान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी गोविन्द कुमार ने समाज के बेहतर निर्माण के लिये बच्चों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप, डॉयल-112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कांस्टेबल अनिल बिज्लवाण सहित स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *