मनोरंजन

प्रियंका चोपडा ने जम कर की पति निक जोनस की तारीफ, जाने वजह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉड्र्स 2021 में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो की शुरुआत रविवार रात को लॉस एंजिल्स धमाकेदार अंदाज में हुई, जिसमें प्रियंका रेड कार्पेट पर पति निक जोनस के साथ नज़र आईं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की है। दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
निक के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘पति प्रशंसा पोस्ट। मैं आप पर बहुत गर्व करती हूं बेबी। आप जो कुछ भी करते हैं, उसके साथ। आपकी कार्य नीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज। आप मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं। आज आपने धमाल मचा दिया। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर, थाई स्लिट ड्रेस में लगीं गॉर्जियस
सोशल मीडिया पर प्रियंका का रेड कार्पेट लुक छाया हुआ है। वो न्यूड कलर की शिमरी हाई-थाई स्लिट आउटफिट में नज़र आईं। वहीं, निक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की पैंट, शर्ट और जैकेट पहना।
बता दें कि बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉड्र्स में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर भी शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!