श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरभजन सिंह चौहान को स्कूल ऑफ ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंस का डीन नियुक्त किया गया है। बुधवार को इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. राकेश ढोड़ी ने आदेश जारी कर बताया कि राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रो. हिमांशु बौड़ाई को वर्ष 2022 में स्कूल ऑफ ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंस का डीन नियुक्त किया गया था। तीन साल की अवधि का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरभजन सिंह चौहान को स्कूल ऑफ ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंस का डीन नियुक्त किया गया है। (एजेंसी)