डीडीए के विरोध में गांधी पार्क में दिया धरना –

Spread the love

अल्मोड़ा, जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द से जल्द डीडीए को समाप्त करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से नवंबर 2017 में समूचे पर्वतीय क्षेत्र में प्राधिकरण लागू कर दिया था। जिसका समिति एवं स्थानीय जनता लगातार विरोध कर रही है। लेकिन विरोध के बाद भी अब तक सरकार ने डीडीए को वापस लेने के लिए आदेश जारी नहीं किया है। जिससे आम जनता परेशान है। वक्ताओं ने आम जनता की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला और संचालन चंद्र मणि भट्ट ने किया। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, हेम चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चंद्र कांत जोशी, भगीरथ पांडे, आंनदी वर्मा, राजू गिरी, एनडी पांडेय, आंनद बगडवाल, हर्ष कनवाल, मनोज जोशी, महेश लाल वर्मा, एमसी कांडपाल, प्रताप सत्याल, ललित मोहन जोशी, हेम चंद्र तिवारी, भारतरत्न पांडेय, घनश्याम गुरूरानी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *