काशीपुर रोडवेज डिपो शिफ्टिंग का विरोध शुरू

Spread the love

काशीपुर। रोडवेज बस अड्डा अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध शुरू हो गया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र देकर शिफ्टिंग रोकने की मांग की है। बताया कि बस अड्डा अन्यंत्र शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा है कि आरओबी ठेकेदार ने यात्री व अन्य वाहनों के आवागमन को लिए सर्विस लेन की जगह नहीं छोड़ी है। इससे रोडवेज बस और लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है। अगर डिपो शिफ्ट होता है तो बसों का मेंटेनेंस, डीजल, सफाई-धुलाई, कार्यालय, स्टोर रूम सभी को ऐसे हटाना संभव नहीं है। ठेकेदार बिना वजह वर्षों से काम को जानबूझकर लटका रहा है।
कहा कि वर्ष 2019 में विभाग के तत्कालीन एआरएम एके सैनी से डिपो परिसर में आरओबी निर्माण संबंधी कार्य के लिए तीन बीघा जमीन ली थी। जिसका लाखों रुपये किराया आज तक ठेकेदार ने नहीं दिया है। रोडवेज डिपो शिफ्ट होने से डिपो को प्रतिदिन होने वाली करीब दस लाख रुपये की आय प्रभावित होगी। जबकि इस आय का 21 फीसदी यात्री कर व अन्य कर शासन को दिया जाता है। पत्र सौंपने वालों में मोर्चा के जगपाल सिंह, रघुवीर सिंह, ईश्वर सिंह, सुजीत चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *