उत्तराखंड

गन्ना मंत्री के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– नौकरी की मांग पर 12 दिन से भूख हड़ताल पर थे मृतक आश्रित
काशपुर। स्थाई नौकरी की मांग को लेकर 12 दिन से भूख हड़ताल कर डटे चीनी मिल के मृतक आश्रितों का अनशन रविवार को खत्म हो गया। गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के समीक्षा अधिकारी संदीप यादव ने आश्रितों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांग दो-तीन दिन में मान ली जायेगी। संदीप यादव के आश्वासन के बाद मृतक आश्रितों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
चीनी मिल के छह मृतक आश्रित आमरण अनशन कर रहे थे। भूख हड़ताल के कारण इनमें से एक अनशनकारी सागर की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर प्रशासन ने जबरन उसे अनशन से उठवा दिया था। वहीं मोहनीश शर्मा की मां को ब्रेन हैमरेज होने के कारण उनको भी न चाहते हुए अपना अनशन समाप्त करना पड़ा था। ऐसे में अनशन पर चार ही लोग रह गये थे। रविवार को गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी संदीप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से वार्ता की। एक या दो दिन में शासनादेश जारी हो जाएगा। उनके आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने अनशन समाप्त कर लिया। लेकिन, चेतावनी दी अगर इस बार भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे पुन: भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने अनशनकारी विशाल, नावेद और मनोज नेगी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर चीनी मिल यूनियन से जुड़े श्याम कार्तिक, वासवानंद जोशी, गुरमीत सिंह, विशाल, योगेश, अभिषेक तिवारी, हरदीप सिंह, सुहेल, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!