खनस्यूं में खाता खतौनी निकलवाने की व्यवस्था कराएं

Spread the love

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों ने धारी एसडीएम को ज्ञापन भेजकर खनस्यूं स्थित तहसील से खाता खतौनी नहीं निकल पाने की समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने तहसील में स्टाफ की व्यवस्था करने की मांग की। खतौनी न निकलने से ग्रामीण परेशान हैं। खनस्यूं क्षेत्र के बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि खनस्यूं तहसील से ग्रामीणों के खाता खतौनी नहीं निकल पा रही हैं। ग्रामीण किसान निधि, स्थायी व जाति प्रमाणपत्र समेत जरूरी कागजात बनाने के लिए खनस्यूं पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को समय के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़़ रहा है। कर्मचारी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से कई कागजों में खतौनी नहीं लग रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन तहसील में कर्मचारी की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं, जिसका खामियाजा ओखलकांडा की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन में झड़गांव के नंदन सिंह, ल्वाड डोबा के सुरेश चंद्र, बडौन के सुभाष चंद्र, हैड़ाखान की बबली देवी, चमोली की दुर्गा देवी, गरगड़ी के राजेंद्र कुमार व इन्द्रलाल आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *