पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

Spread the love

नई टिहरी : सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीडीओ ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास की योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन विकास खण्डों में उचित प्रकार से करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयान्तर्गत लाभान्वित करें। कहा कि उद्यमशील कृषकों एवं ग्रामीण लोगों को स्वरोजगार तथा नये उद्यमों को सृजन के लिए प्रेरित कर सरकार के चलाए जा रहे कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करें। सीडीओ ने विकास खण्डों के अन्तर्गत चल रही योजनाओं तथा कार्यदायी विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं व निर्माण कार्यों को नियमानुसार गुणवतापूर्वक निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण करें। बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सभी बीडीओ, मनरेगा कर्मी, बीएमएम आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, बीडीओ नन्द किशोर, श्रुति वत्स, शाकिर हुसैन, विरेन्द्र कठैत, सोहन लाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *