उत्तराखंड

नागेंद्र इंटर कलेज बजीरा लस्या को मिला पं दीनदयाल शैक्षिक उत्ष्टता पुरस्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। नागेन्द्र इंटर कालेज बजीरा लस्या को पं़दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्ष्टता पुरस्कार के लिए चयनित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-कर्मचारियों, छात्र छात्राओं, क्षेत्रीय जनता, प्रबंध समिति व जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। स्कूल को यह पुरस्कार शैक्षिक गुणांक पर दिया गया है। राज्य सरकार ने हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में उत्ष्ट प्रदर्शन करने पर नागेन्द्र इंटर कालेज बजीरा जनपद रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत को 1 जनवरी 2022 को राइंका रुद्रप्रयाग में पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत को राइंका रुद्रप्रयाग में विधायक भरत सिंह चौधरी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रयाग यशवन्त सिंह चौधरी व बीईओ जखोली सीएल वर्मा द्वारा ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धि अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। स्कूल को लगातार तीन वर्ष 2019, 2020 व 2021 में उत्ष्ट प्रदर्शन करने पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर बीईओ जखोली सीएल वर्मा, प्रबन्धक रघुवीर चौहान, पूर्व प्रबन्धक जीत सिंह राणा, पूर्व प्रबन्धक सुग्रीव राणा, अध्यक्ष नरेन्द्र राणा, पूर्व क्षेपंस रघुवीर राणा, भगत पुण्डीर, प्रधान दिनेश सिंह, प्रधान धूम सिंह राणा, केदार सिंह राणा, केदारु लाल, विजेन्द्र लाल, पूर्व प्रधान विजेन्द्र मेवाड़, राजेन्द्र नेगी, सुबे़महावीर नेगी, बलवीर चौहान, विक्रम चौहान, नरेन्द्र चौहान, सुबे़ बीरेन्द्र चौहान, सुबे़गम्भीर चौहान, खुशहाल चौहान, राजेन्द्र चौहान, प्रधान लखपति देवी, अनिल नेगी, अनिल भट्ट, सुनील नेगी, जयपाल वैरवाण आदि अभिभावकों और क्षेत्र की जनता ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!