पीटीए शिक्षकों ने की सीएम से मुलाकात कहा, मानदेय की परिधि में किया जाए शामिल

Spread the love

ऋषिकेश। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से उन्हें मानदेय की परिधि में शामिल करने सहित अन्य मांगें उठाई हैं। गुरुवार को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्य कर रहे पीटीए शिक्षकों ने देहरादून में सीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासनादेश 2074 के आधार पर उत्तराखंड के अन्य जनपदों में हुए अनुमोदन के आधार पर 2016 के सभी पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में सम्मिलित करने, शिक्षा मित्रों और शिक्षक बंधुओं की तर्ज पर पीटीए शिक्षकों को भी अध्यापक पात्रता परीक्षा यूटीईटी में छूट प्रदान करने, पीटीए शिक्षकों के पदों पर हुए विज्ञापनों पर तत्काल रोक लगाने आदि मांग की। पीटीए प्रतिनिधिमंडल में निधि पांडे, नीलम मनूडी, प्रियंका पयाल, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत, सुनील रावत, जेपी थपलियाल, विनीता ग्वाडी, उषा कोठियाल, सुनीता गुप्ता, अंजलि रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *