उत्तराखंड

हाथी की चहलकदमी से सहमे ब्रह्मपुरी के लोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। बीती रात जंगल से निकलकर एक विशालकाय हाथी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में घुस आया। आवासीय क्षेत्र में हाथी को चहलकदमी करते देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। हाथी को भगाने के लिए लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की और वापस चला गया। गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन करीब दो घंटे तक मौहल्ले में हाथी की मौजूदगी से डरे सहमे लोग घरों मे दुबके रहे। गौरतलब है कि हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है। जंगलों से निकलकर वन्यजीव अकसर आबादी क्षेत्रों में घुस आते है। बीती रात भी राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी इतना विशालकाय था कि जिस किसी ने भी उसको देखा उसके होश उड़ गए। करीब दो घंटे तक हाथी रिहायशी इलाके में चहलकदमी करता रहा, पेड़ पत्ते और घास इत्यादि खाता रहा है। हालांकि हाथी ने किसी स्थानीय निवासी को कोई नुकसान नही पहुँचाया। लेकिन जब तक हाथी घरों के आसपास मौजूद रहा तब तक लोग दहशत में रहे और हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। इस दौरान लोगो ने हाथी की वीडियो भी बनाई। हालांकि अंधेरा होने के कारण हाथी कैमरे में तो ठीक से कैद नही हुआ। लेकिन हाथी की लंबाई चौड़ाई को देखकर लोगो के होश फाख्ता हो गए। इस बीच हाथी के घरों के बिल्कुल समीप आने पर लोगो ने खूब शोर मचाया। हाथी को भगाने के लिए लोगों ने ताली, थाली, बरतन आदि बजाए। लोगों के शोर मचाने पर हाथी की वापस जंगल में चला गया। लेकिन हाथी की मौजूदगी के चलते करीब दो घंटे लोग सहमे रहे। स्थानीय लोगो ने बताया कि जंगली जानवर गुलदार और हाथी आदि क्षेत्र में आते रहते है। इसलिए लोग खुद ही सतर्कता बरतते हैं। नवीन सिंह ने कहा कि जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए वन विभाग को क्षेत्र में रात्रि गश्त करनी चाहिए। साथ ही तारबाड़ भी करनी चाहिए। जिससे जंगली जानवरों का प्रवेश रिहाईशी क्षेत्र में ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!