पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता रैली

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ के विभिन्न राजकीय प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेज के साथ शैक्षिक परिसरों में हरेला पर्व के तहत व्यापक स्तर पर आम, माल्टा, अखरोट, जामुन, देवदार, काफल के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं, वन कर्मियों ने जनजागरुकता रैली भी निकाली।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पाबौ अमित चौहान ने प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान भी किया। इस दौरान बताया गया कि 23 जुलाई तक पर्यावरण संरक्षण हेतु राज्य की संस्कृति पर आधारित हरेला पर्व मनाया जा रहा है। सभी ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरुकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी गिंठाली प्रदीप रावत, संकुल प्रभारी मरोड़ा, मनमोहन चौहान, संकुल प्रभारी घंडियाल जगदीप राणा के साथ ही वन विभाग के कार्मिक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *