बिग ब्रेकिंग

लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर किया जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त समूह ग (ग्रुप सी) के 6427 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया। आयोग के अध्यक्ष ड़ राकेश कुमार के अनुसार ये सभी परीक्षा वर्ष 2022 और 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। सोमवार को र्केलेडर जारी करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के शुरू में जारी यूकेपीएससी के मुख्य वार्षिक परीक्षा के कैलेंडर में 23 परीक्षाएं तय की गई थीं। उनमें 18 को पूरा करा लिया गया है। बाकी चार को इसी साल अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा – 2021 का आयोजन दिनांक 12 से 15 नवम्बर, 2022 के दौरान किया जाना सम्मिलित है। तथा शेष एक वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा को स्थगित किया गया है। सिविल जज जू़डि़ परीक्षा, एई परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी एवं सहायक भूवैज्ञानिक परीक्षा पर क्षैतिज आरक्षण पर सरकार के दिशानिर्देशों के बाद निर्णय किया जाएगा। आरक्षण से सम्बन्धित कुछ विसंगतियों के निस्तारण के लिए करीब 29 अधियाचनों को शासन को भेजा गया है।
भर्ती कैलेंडररू
पुलिस 1521 पदरू पुलिस आरक्षी, पीएसी,आईआरबी, अग्निशामक, विज्ञप्ति सात अक्टूबर को और परीक्षा 10 दिसंबर 2022 में
राजस्व 554 पदरू राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी, लेखपाल), विज्ञप्ति 10 अक्टूबर और परीक्षा आठ जनवरी 2023
वन विभाग 894 पदरू वन आरक्षी, विज्ञप्ति 21 अक्टूबर और परीक्षा 22 जनवरी 2023
विभिन्न विभाग 891 पदरू सहायक लेखाकारध्लेखा परीक्षा, विज्ञप्ति 28 अक्टूबर और परीक्षा 12 जनवरी 2023
कारागार विभाग 213 पदरू बंदी रक्षक, विज्ञप्ति नवंबर के दूसरे हफ्ते में और परीक्षा शारारिक परीक्षण के बाद
विभिन्न विभाग 519 पदरू कनिष्ठ सहायक, विज्ञप्ति नवंबर के अंतिम सप्ताह और परीक्षा पांच मार्च 2023 को
षि, पशुपालन, उद्यान 463 पदरू चारा सहायक से वर्ग 03 के पद, विज्ञप्ति जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में और परीक्षा 23 अप्रैल 2023
पुलिस 221 पदरू एसआई, अग्निशमन द्वितीयअधिकारी, विज्ञप्ति जनवरी 23 के अंतिम सप्ताह और परीक्षा शारारिक परीक्षण के बाद
विभिन्न विभाग 434 पदरू पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, विज्ञप्ति फरवरी 23 के अंतिम सप्ताह और परीक्षा सात मई 2023 को
विभिन्न विभाग 60 पदरू मानचित्रकारध्प्रारूपकार,विज्ञप्ति मार्च 23 के तीसरे हफ्ते और परीक्षा चार जून 2023 को
विभिन्न विभाग 91 पदरू अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यकीय अधिकारी, विज्ञप्ति अप्रैल 23 अंतिम हफ्ते और परीक्षा 23 जुलाई 2023 को विभिन्न विभाग व निकाय 76 पदरूजेई, विज्ञप्ति मई 2023 अंतिम हफ्ते और परीक्षा 13अगस्त 2023
राज्य संपत्ति विभाग 14 पदरू व्यवस्थापक, व्यवस्था अधिकारी, विज्ञप्ति जुलाई 2023 पहले हफ्ते और परीक्षा 24 सितंबर 2023
विभिन्न विभाग 100 पदरू गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, विज्ञप्ति जुलाई 2023 अंतिम सप्ताह और परीक्षा आठ अक्टूबर 2023
वन विकास निगम 200 पदरू स्केलर, विज्ञप्ति अगस्त 2023 में दूसरे हफ्ते और परीक्षा 19 नवंबर 2023
विभिन्न विभाग 176 पदरू वैयक्तिक सहायक, विज्ञप्ति सितंबर 2023 पहले हफ्ते में और परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!