सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाए

पिथौरागढ़। कांग्रेस के डीडीहाट एससी विभाग प्रभारी जगदीश कुमार ने प्रशासन से अनुसूचित बाहुल्य गांवों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है। सोमवार को जगदीश ने एडीएम फिंचा राम चौहान को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासनस्तर से पूर्व में जिले भर के गांवों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होना था। लेकिन कई गांवों में अब तक सार्वजनिक शौचालय नहीं बने हैं, विशेषकर अनुसूचित बाहुल्य गांवों में। उन्होंने डीएम से अनुसूचित बाहुल्य गांवों में शौचालय निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *