पल्स पोलियो अभियान तीन से

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय प्रशासन के माध्यम से तीन से लेकर नौ मार्च तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि टीकाकरण के सफल संपादन के लिए 28 फरवरी को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। दो मार्च को बूथ कर्मियों को प्रशिक्षण व रिक्शा के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। तीन मार्च को बूथ टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा। चार मार्च से नौ मार्च तक कर्मियों के माध्यम से घर-घर भ्रमण कर पांच वर्ष आयु के बच्चों को पल्स पोलियो टीकाकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *