पंजाब में छह साल की मासूम को दुष्कर्म के बाद जलाने की घटना पर राहुल चुप क्यों, भाजपा ने उठाए तीखे सवाल

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की वारदात पर राज्य सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पर भाजपा ने शनिवार को ठीक उसी के अंदाज में करारा जवाबी हमला बोला। भाजपा ने पंजाब में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर सवाल उठाया। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब के होशियारपुर में छह साल मासूम के साथ दरिंद्गी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य वारदात पर कांग्रेस की चुप्पी दुखद है।
सीतारमण ने इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार की बेटी के साथ हुई दरिंद्गी की वारदात पर सवाल नहीं पूछकर उनके साथ चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। राहुल गांधी को राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित प्रदेशों में दुष्कर्म की वारदातें नहीं दिखाई देती हैं जबकि हाथरस के लिए सभी कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने लगते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के गंभीर मसले पर राजनीति करके अपना अस्तित्व तलाश रही है जो दुखद है।
सीतारमण ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर में बिहार प्रवासी मजदूर की बेटी के साथ हैवानियत हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस मामले में जैसी सक्रियता दिखाई वैसी होशियारपुर और राजस्थान में हुई दरिंद्गी की घटनाओं पर क्यों नहीं दिखाई। हर मामले पर ट्वीट करने वाले राहुल गांधी ने इस घटना पर न कोई ट्वीट किया और न ही वो किसी पिकनिक पर गए हैं। कांग्रेस पार्टी की प्रमुख खुद एक महिला हैं। क्या इस तरह का सलेक्टिव आउटरेज यानी कुछ घटनाओं पर प्रतिक्रिया देना कांग्रेस को शोभा देता है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से तेजस्घ्वी और तेजप्रताप यादव पर भी करारा हमला बोला। उन्घ्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके भाई पर साल 2008 में दिल्ली में एक महिला के साथ अभद्रता के आरोप लगे थे। अब पंजाब की घटना पर हो सकता है कि राजद को कोई नुकसान नहीं हो क्घ्योंकि उसके पूर्व के जंगलराज में दुष्कर्म की कई जघन्य वारदातें हुई थीं। सीतारमण ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी और समय पर न्याय सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *