पुरानी पेंशन योजना के लिए शौर्य से मिले कर्मचारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोचो के पदाधिकारियों ने भाजपा के सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक शौर्य डोभाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनसे कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से वार्ता करने की अपील की।
रविवार को पौड़ी पहुंचे शौर्य डोभाल से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि नई पेंशन योजना लागू होने के बाद कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान हैं। पोखरियाल ने कहा कि परेशान सेवानिवृत्त कर्मचारी आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। नई पेंशन योजना कर्मचारियों पर जबरदस्ती लागू की गई है। पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने के लिए कई आंदोलन किए जा चुके हंै, लेकिन अभी तक इस ओर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए है। जिससे कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। पोखरियाल ने कहा कि शौर्य डोभाल ने कर्मचारियों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *