Uncategorized

पुरानी रंजिश के चलते युवक के पेट में चाकू घोंपा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। मझोला गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक युवक के पेट में चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया
गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को सौंपी तहरीर में सुमन पत्नी वरुण निवासी मझोला थाना खटीमा ने
बताया कि उसके घर के पीछे पानी निकासी की व्यवस्था के लिए तत्कालीन ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों ने नाली का निर्माण कराया था। तभी से आरोपी उसके
परिवार से रंजिश रखता है। रविवार की रात पड़ोसी अपने छह अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके पति वरुण, देवर देवीदास व उसके साथ
मारपीट कर दी। आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसके पति वरुण का पेट फाड़ दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत बिगड़ने
पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां वरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की
जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!