Uncategorized

पुरोला में वाहन दुर्घटना में पांच घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। नौगांव से पुरोला की ओर जा रहा एक वाहन बीचे रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जिसमें तीन गंभीर व दो सामान्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात को एक वाहन नौगांव से पुरोला की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। वाहन हुडोली के पास पहुंचा था कि इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें परमा लाल पुत्र तीतमल, उम्र 42 वर्ष, ग्राम नेत्री, मीना पत्नी सम्मन, उम्र 24 वर्ष, ग्राम नैलाड़ी, दीपका पुत्री लायबीर, उम्र 15 वर्ष, ग्राम नैलाड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि नरेश पुत्र लायबीर, उम्र 22 वर्ष व वाहन चालक अंकित निवासी नेत्री सामान्य घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर 108 की मददद से सभी घायलों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां से सभी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!