पुरोला विधायक दुर्गेश्वर ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Spread the love

उत्तरकाशी। पुरोला विधानसभा के भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नौगांव ब्लक के अंतर्गत गोडर पट्टी एवं खटाल पट्टी के विभिन्न गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गोडार पट्टी केमूलागांव, जुगड़गांव, ओडगांव, लोदन, खमुण्डी मल्ली, खमुण्डी तल्ली एवं खाटल पट्टी में न्यूड़ी,कसलाना, चोपड़ा, बिजोरी,भौंती गांवों का भ्रमण किया। विधायक ने हर गांव में चौपाल लगाकर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अपनी विधायक निधि से हर गांव में बारात घर पंचायत चौक और मंदिरों के निर्माण के लिए विधायक निधि की घोषणाएं भी की और उन्हें जल्द धरातल पर उतारने का भरोसा दिया। इसके अलावा महिला मंगल दलों को टैंट, बर्तन,ढोलक, रोटी बनाने की मशीन देने की बात कही। खाटल पट्टी में 28 वर्षों पुरानी मांग गढ़ अम्बेडकर मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण की मांग पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल का आभार व्यक्त किया। गढ़ अम्बेडकर मोटर मार्ग के लिए 4 करोड़ 67 लाख की स्वीति राज्य सेक्टर से प्रदान की गई है, जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है। विधायक ने कहा कि गोडर क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीति प्रदान की गई है। 27 करोड़ रुपये की लागत से सारीगाड कंडारी पेयजल लिफ्ट योजना, 4करोड़ की डामटा कांडी लिफ्ट योजना,कांडी खनाटी सेतूबाड़ी मोटर मार्ग डामरीकरण, सारी गाड़ कंडारी मोटर मार्ग का डामरीकरण, सारी मूलागांव मोटर मार्ग का डामरीकरण की स्वीति प्रदान की गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, सरदार सिंह राणा, कुशालानंद नौटियाल, बच्चन चौहान, अनिल चौहान, मुकेश कुमार, चौन सिंह रावत, प्रदीप चौहान, नरेश राणा, मनमोहन नेगी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *