Uncategorized

पूर्व मंत्री नैथानी ने आईटीआई सिल्काखाल बंद करने पर जताया रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की जवाब दो यात्रा पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कीर्तिनगर ब्लाक के सिल्काखाल, गोनी, सोनी, सिरकेट, मंजाकोट होते हुए पटवाड़ा पहुंची। इस दौरान पूर्व मंत्री नैथानी ने आइटीआइ सिल्काखाल को बंद करने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 36 गांवों के लिए निर्मित सिल्काखाल पंपिग पेयजल योजना पर दो महीने से पानी की आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार में स्वीकृत योजनाओं को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डालकर जनता के साथ धोखा किया है जनता इसका जवाब मांग रही है। उन्होंने योजनाओं पर शीघ्र कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र उनियाल कार्यकत्र्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, आइटी सेल के रामलाल नौटियाल, क्षेपंस राजेंद्र सिंह, प्रधान कुंदन लाल, देव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!