पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक एवं पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रविवार को नैनी जागेश्वर क्षेत्र में गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने इसके साथ ही इनके समाधान का आश्वासन दिया। कुंजवाल क्षेत्र के नैलपड़, सिलगी व पपगाड़ गांवों में गए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुंजवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। यहां की समस्याओं की उन्हें जानकारी है। इनके निराकरण के लिए वे सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास के लिए समर्पित पार्टी रही है। वर्तमान में सत्ता से बाहर होने के चलते इसमें कमी आई है। बूथ कमेटी का गठन भी किया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताबंर पांडे ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। कुंजवाल के दौर में डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दिवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह खनी, हरि मोहन भट्ट, शरद भट्ट, सुंदर सिंह, दिवान सिंह, सुबेदार गंगा सिंह, कमल राणा, लीला देवी, राम सिंह कार्की, कमला पति, महिमन भट्ट आदि मौजूद रहे। कुंजवाल ने बताया है कि गांव के लोगों ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। इनमें लीला देवी, महिमन कुमार, भुवन चंद्र, नवीन चंद्र, राजेंद्र सिंह, पूरन चंद्र, रमेश चंद्र, सूरज सिंह, दयाल सिहं, गोपाल सिंह, आनंद सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *