Uncategorized

निर्माणाधीन पुलों की धीमी गति को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। दूरस्थ तड़ागताल के खोला, बसरखेत क्षेत्र के मोटर मार्ग में दो स्थानों पर निर्माणाधीन पुलों की धीमी गति को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। नाराज लोगों ने रविवार को मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द पुलों का निर्माण और बिनसर को मोटर मार्ग नहीं बनने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बारबार उच्चाधिकारियों से मामले में लिखित मांग करने के बाद भी दूरस्थ क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। साल 2011 से तडागताल-खोला मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दो गधेरों पर बन रहे पुले अभी तक आधे अधूरे हैं। बीते एक साल से कार्य ठप है। इससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की पुल निर्माण नहीं होने से बरसात में क्षेत्र का संपर्क ब्लॉक से टूट जाता है। वहीं पांच ग्राम पंचायतों के बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि खोला से बिनसर तक 4 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण भी जल्द किया जाए। ग्रामीणों ने जल्द पुलों का काम शुरू नहीं होने पर एक माह बाद आंदोलन की चेतावनी दी। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य बालम सिंह नेगी, निर्मल प्रकाश, प्रधान चंद्रा, नरेंद्र गिरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह संगेला, दिगंबर नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार, हरि राम, खीम सिंह, राम सिंह, श्याम सिंह, भास्कर पांडे, नंदन सिंह, कुंदन गोस्वामी, भरत सिंह, भुवन मेहरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!