निबंध में पुष्पा रानी और ईनायत ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पोस्टर एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम, एल्फा ने द्वितीय और नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ईनायत, आरना भट्ट, सचिन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में पुष्पा रानी ने प्रथम, अपर्णा नौटियाल ने द्वितीय, किरन प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुषी जोशी को सात्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक एसडी नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम के साथ ही कानूनी जानकारी दी। पुलिस टीम में कार्यक्रम संयोजक महेश गिरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी, यातायात निरीक्षक रघुवीर सिंह चौधरी, उप निरीक्षक प्रवीना सिदोला, कांस्टेबल निर्मल यादव, प्रवेज अहमद सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *